व्यापारियों में गुस्सा, पुलिस से जल्द गिरफ्तारी की मांग
सादुलपुर कस्बे के व्यस्त नंद प्लाजा मार्ग पर बुधवार रात अज्ञात चोरों ने तीन दुकानों को निशाना बनाया। चोर नकदी और सामान लेकर फरार हो गए।
चोरी का विवरण
- वार्ड 11 निवासी जयकुमार की परचून दुकान से लगभग 15 हजार रुपये नकद और सामान चोरी हुआ।
- पास की वार्ड 18, जयदीप अग्रवाल की रेडीमेड कपड़ों की दुकान से 300 रुपए और कुछ कपड़े चोरी हुए।
- बिजली बोर्ड के सामने रवींद्र की ई-मित्र दुकान से लगभग 3 हजार रुपए नकद चोरी किए गए।
CCTV में संदिग्ध दिखा
घटना के CCTV फुटेज में एक संदिग्ध युवक मुंह पर रुमाल बांधे दुकान में प्रवेश करते हुए दिखाई दे रहा है।
पुलिस ने शुरू की जांच
सूचना मिलने पर एएसआई महेंद्र स्वामी घटनास्थल पर पहुंचे और निरीक्षण किया। उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी।
व्यापारियों की नाराजगी
व्यापारियों ने चोरी की घटना पर गहरी नाराजगी जताई और पुलिस से जल्द गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही उन्होंने बाजार में लगे सार्वजनिक CCTV की मरम्मत की अपील भी की।
