Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / सादुलपुर विधायक मनोज न्यांगली का अभिनन्दन

सादुलपुर विधायक मनोज न्यांगली का अभिनन्दन

स्थानीय  विधायक मनोज न्यागंली का सोमवार को ग्राम ढ़ाणी मौजी में ग्रामीणों की ओर से भव्य नागरिक अभिन्नदन किया गया। कार्यक्रम में विधायक न्यागंली का साफा पहनाकर अभिन्नदन किया गया। इस अवसर पर न्यागंली ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज सादुलपुर विधानसभा क्षेत्र में उनके द्वारा विधायक कार्यकाल में कराये गये कार्यो का परिणाम है कि भाजपा एवं कांग्रेस के नेताओं की बोलती बन्द होती जा रही है। उन्होंने यहां पर चली आ रही परम्पराओं को मिटाते हुए सिर्फ विकास को ही मुख्य ध्येय बनाकर हर वर्ग जाति धर्म का सम्मान किया है और अपने विधायक कोष को पूर्णत्या जनता को समर्पित करते हुए जनता की आवश्यक मांगों की पूर्ति करने का काम किया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता दुर्जनराम पूनियां ने की।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur