सादुलपुर। चूरू जिले के सादुलपुर कस्बे में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना अंबेडकर सर्किल के पास तारानगर रोड की बताई जा रही है।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
निजी स्कूल बस चालक था युवक
प्राप्त जानकारी के अनुसार रामनिवास ढाणी मोजी निवासी 40 वर्षीय युवक अविवाहित था और निजी स्कूल की बस चलाने का कार्य करता था।
बताया जा रहा है कि युवक ने बीती रात किसी समय फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
सुबह लोगों ने देखा शव
सुबह राहगीरों और आसपास के लोगों ने युवक को फंदे पर लटका देखा। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
घटना की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
पुलिस जांच में जुटी
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया और शव को कब्जे में लिया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।





