Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / अयोध्या में श्री रामलला की मूर्ति स्थापना को लेकर निकाली भगवा रैली

,

अयोध्या में श्री रामलला की मूर्ति स्थापना को लेकर निकाली भगवा रैली

महिलाओं ने नाचते गाते हुए निकाली रैली

झांकियां रही आकर्षण का केंद्र

सुजानगढ़, [सुभाष प्रजापत ] सर्व हिन्दू समाज की ओर से 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में शहर के बीडीएस तिराहे से गणेश मन्दिर तक भगवा रैली निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं, युवतियों सहित शहर के लोगों ने भाग लिया। रैली का स्टेशन रोड़ पर जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। रैली के साथ कई डीजे और झांकियां चल रही थी। जिसमें रामलला, रामदरबार,सहित अन्य भगवान की झांकीयां आकर्षण का केंद्र रही। भगवा रैली में भगवा साफा पहले साथ चल रही सैंकड़ों युवतियों ने जमकर डांस भी किया।आरडीएस स्कूल के पास पहुंचने पर पूर्व मंत्री खेमाराम सहित गणमान्य लोगों ने जोरदार पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।बीदासर पंचायत समिति की प्रधान व भाजपा नेता संतोष मेघवाल ने रथ पर सवार होकर रामभक्तों का उत्साहवर्धन किया।इस दौरान शहर के व्यापारी भी बड़ी संख्या में गीतों पर थिरकते नजर आए।गणेश मन्दिर पहुंचकर रैली का विसर्जन हुआ जहां मौजूद हजारों लोगों ने जय श्री राम के नारों से आसमान को गुंजायमान कर दिया। रामलला प्राण प्रतिष्ठा उत्सव को लेकर मंदिरों में साफ सफाई अभियान भी चल रहा है,वही शहर के मुख्य बाजारों को सजाकर रोशनी की गई है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur