Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / पुलिस की बड़ी कार्रवाई, युवक 8.78 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, युवक 8.78 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार

Churu News (चुरू समाचार) : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, युवक 8.78 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार

चूरू, जिले के साहवा थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी चोट करते हुए एक युवक को 8.78 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 33,220 रुपए नकद भी बरामद किए गए हैं।

 श्योराणी रोड पर नाकाबंदी के दौरान पकड़ा गया आरोपी

साहवा थानाधिकारी शंकरलाल भारी ने बताया कि थाना क्षेत्र में लगातार नाकाबंदी अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान साहवा बाइपास पर श्योराणी गांव के कच्चे रास्ते से सामने आ रहे एक युवक को रोका गया।

 तलाशी में मिला नशीला पदार्थ

पुलिस को युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। पूछताछ के बाद जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से हेरोइन बरामद हुई। पुलिस के अनुसार जब्त की गई हेरोइन की बाजार कीमत करीब 1 लाख 75 हजार रुपए आंकी गई है।

 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच सिद्धमुख थानाधिकारी इमरान खान को सौंपी गई है।

 कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

इस कार्रवाई में साहवा थानाधिकारी शंकरलाल भारी,
एएसआई शिवभगवान, एएसआई सुल्तान सिंह,
हेड कॉन्स्टेबल गणेशलाल, कॉन्स्टेबल रविंद्र कुमार, रणवीर, राजेश कुमार शामिल रहे।
वहीं कॉन्स्टेबल भूराराम की भूमिका को विशेष रूप से सराहा गया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur