Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / सालासर बालाजी धाम हुआ राममय

रामधुनों पर नाचते गाते हुए निकली शोभायात्रा

111 घण्टे संगीतमय राम नाम का होगा जप

सुजानगढ़, [सुभाष प्रजापत ] 22 जनवरी को अयोध्या नगरी में श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम है वहीं पूरा देश व विश्व राममय हो रहा है,इसी क्रम में आज सिद्धपीठ सालासर बालाजी धाम में राम भक्तों ने निकाला जिससे पूरा सालासर बालाजी धाम राममय व भगवा रंग में नजर आया।आयोजन कर्ता सालासर धाम के पुजारी रामजीलाल ने बताया कि अयोध्या में श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सालासर धाम में भी 111 घण्टे संगीतमय श्री राम जय राम का जप होगा,उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बनने से हर भारतवासी में खुशी की लहर है और पूरा विश्व राममय हो रहा है। इससे पूर्व शिव मन्दिर से सालासर के मुख्य बाजारों में राम भक्त नाचते गाते हुए आयोजन स्थल पहुंचे जहां पर 111 पंडित 111 घण्टे रामनाम का जप करेंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur