Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Churu News : बालिकाओं को महिला सुरक्षा और साइबर जागरूकता की जानकारी

Churu News : बालिकाओं को महिला सुरक्षा और साइबर जागरूकता की जानकारी

कालिका यूनिट ने बालिकाओं को हेल्पलाइन और साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Kalika team educates girls about women safety and cyber awareness

सालासर। महिला अपराधों की रोकथाम और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर कालिका यूनिट सालासर द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया।

इस दौरान बालिका स्कूल सहित महिलाओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।

राजकोप सिटीजन ऐप के बारे में दी जानकारी

कालिका टीम की हेड इंद्रा मीणा ने बताया कि कार्यक्रम में बालिकाओं को राजकोप सिटीजन ऐप के उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

साथ ही महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 नोट करवाया गया ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत सहायता ली जा सके।

साइबर ठगी से बचाव के बताए तरीके

कार्यक्रम में महिलाओं और छात्राओं को साइबर ठगी से बचने के उपाय भी बताए गए।

उन्हें ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी कॉल और सोशल मीडिया धोखाधड़ी से सतर्क रहने की सलाह दी गई।

हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

जागरूकता अभियान के दौरान विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी साझा की गई

  • महिला हेल्पलाइन : 1090
  • साइबर हेल्पलाइन : 1930
  • गरिमा हेल्पलाइन : 1098
  • चाइल्ड हेल्पलाइन : 1098
  • आपातकालीन हेल्पलाइन : 112

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर अभियान जारी

कालिका यूनिट ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत लगातार स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इसका उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी अधिकारों और सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक करना है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur