चूरू जिले के सालासर क्षेत्र में महिला सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत कालिका टीम ने एक मनचले युवक को पकड़कर पुलिस थाने पहुंचाया है।
युवक पर युवती को लगातार फोन और व्हाट्सएप मैसेज के जरिए परेशान करने का आरोप है।
युवती ने थाने में दर्ज करवाई शिकायत
कालिका यूनिट सालासर की हेड कांस्टेबल इंद्रा मीणा ने बताया कि महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत टीम द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी दौरान एक युवती ने थाने में लिखित शिकायत दी कि सुरेन्द्र निवासी मूंदड़ा, थाना सदर सुजानगढ़ उसे बार-बार फोन कर परेशान कर रहा था।
व्हाट्सएप मैसेज कर मिलने का बना रहा दबाव
शिकायत में युवती ने बताया कि आरोपी युवक व्हाट्सएप पर लगातार मैसेज भेज रहा था और मिलने के लिए दबाव बना रहा था।
इसके बाद महिला कांस्टेबल ऊषा के साथ कालिका टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक को पकड़ लिया।
पुलिस ने थाने लाकर की कार्रवाई
पुलिस टीम आरोपी युवक को पकड़कर थाने लाई, जहां उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू की गई।
पुलिस का कहना है कि महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी।





