मंगलवार को पृथ्वी इंटरप्राईजेज बैनर तले बन रही हिंदी फिल्म लीलू का रेडियो की शूटिंग के दृश्य सालासर एवं आस पास के क्षैत्र में फिल्माये गये। फिल्म के निर्माता पवन खोखर ने बताया की यह मूवी 1980 के दशक की कहानी पर फिल्माई जा रही है जिसमें राजस्थान के एक गांव में जब पहली बार रेडियो गांव में कोई रेडियो लेकर आया तो उसमें बहुत दिलचस्प घटनायें हुई। कहानी में भावुकता है वहीं दूसरी और मनोरंजन से भी भरपूर है। फिल्म में राजस्थान की खूबसुरती,सादगी और रंगो केा दर्शाया गया है। मूवी के डायरेक्टर सुरेन्द्र सिह राठौड ने बताया की मूवी में जो कलाकार किरदार निभा रहे हैं वो रंग मंच के जाने माने आर्टिस्ट है इसमें पिंकी सिह जो की धारावाहीक प्रगती,मुनिधार और दूरकिनारे मिलते है जिसका प्रसारण डीडी वन में होता था। प्रोडक्शन टीम में अमित खोखर,नरेश बबलू,अंकित दहिया,अनिल ,शिवानी,संतोष,अमर कटारिया और सुदेश सहित अनेक कलाकार अपना किरदार निभा रहे है। इस अवसर पर कॉप्रोडयूसर शिव मलिक ने सालासर ग्राम पंचायत ,पुजारी परिवार एवं गा्रम वासियों का सहयोग करने पर आभार प्रकट किया। व्यवस्था में सुरेन्द्र पुजारी ,पवन पुजारी,जितेन्द्र अपना सहयोग दे रहे है।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / सालासर में हिंदी फिल्म लीलू का रेडियो के शूटिंग के दृश्य फिल्माये
सालासर में हिंदी फिल्म लीलू का रेडियो के शूटिंग के दृश्य फिल्माये



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।