Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Churu News : सालासर में परिवार को बंद कर लाखों के जेवर चोरी

,

Churu News : सालासर में परिवार को बंद कर लाखों के जेवर चोरी

Police investigating house theft in Parvatisar near Salasar

टॉयलेट के रास्ते घुसे चोर, मुक्तिधाम में तोड़ा बक्सा
सालासर कस्बे के निकटवर्ती पार्वतीसर गांव में चोरी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है।
बदमाशों ने एक घर में घुसकर पूरे परिवार को कमरों में बाहर से बंद कर दिया और लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए।

रात 2 बजे के बाद वारदात

पीड़ित गुमान सिंह ने बताया कि वह रात करीब 2 बजे तक जाग रहे थे।
इसके बाद परिवार सो गया और उसी दौरान चोर टॉयलेट-बाथरूम के रास्ते छत पर चढ़कर घर में घुस गए।

चोरों ने परिवार के सभी सदस्यों के कमरों की बाहर से कुंडी लगा दी, ताकि कोई बाहर न आ सके।


200 मीटर दूर मुक्तिधाम में तोड़ा बक्सा

बदमाश एक कमरे में रखा बक्सा उठाकर मकान से करीब 200 मीटर दूर स्थित मुक्तिधाम में ले गए।
वहां बक्सा तोड़कर लाखों रुपए के आभूषण निकाल लिए और कपड़े वहीं छोड़कर हाईवे की ओर फरार हो गए।

सुबह करीब साढ़े 5 बजे बच्चे के रोने की आवाज पर परिजनों ने दरवाजा खोलना चाहा, तो बाहर से कुंडी लगी मिली।


पुलिस पहुंची मौके पर

घटना की सूचना सरपंच प्रतिनिधि महावीर सिंह को दी गई।
इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।

सुभाष विश्नोई पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार चोरी हुए सामान में शामिल हैं:

  • दो आड़
  • दो पूंछी
  • दो बंगड़ी
  • पांच नाग अंगूठियां
  • चार पुरुष व एक महिला की अंगूठी
  • एक जोड़ी लॉन्ग
  • दो गले के लॉकेट
  • एक जोड़ी पुरुष लूंग
  • 10 चांदी की चूड़ियां
  • एक जोड़ी पाजेब
  • दो चांदी के सिक्के

इन सभी की कुल कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है।


क्षेत्र में आक्रोश

घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है।
बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए।

सीआई सुभाष विश्नोई ने बताया,

चोरी की वारदात के खुलासे के लिए टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur