Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / सालासर पुलिस को बड़ी सफलता, बैंक लूट का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

सालासर पुलिस को बड़ी सफलता, बैंक लूट का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

शोभासर गांव के बड़ौदा क्षैत्रिय ग्रामीण बैंक में 4 जनवरी को हुई लूट

सालासर, शोभासर गांव के बड़ौदा क्षैत्रिय ग्रामीण बैंक में 4 जनवरी को हुई लूट के आरोप में सालासर पुलिस ने बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। चूरू जिला एसपी तेजस्वनी गौतम ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि शोभासर में हुई बैंक लूट के मामले में सालासर थाना प्रभारी डॉ. महेन्द्र कुमार व उनकी टीम ने लूट के मुख्य आरोपी रविप्रतापसिंह राजपूत निवासी खदाया को उसके गांव से बापर्दा गिरफ्तार किया है। इस प्रकरण में बैंक के सहायक शाखा प्रबंधक जितेन्द्रसिंह देवड़ा ने सालासर थाने में रिपोर्ट लिखवाई थी। रिपोर्ट में बताया कि वारदात वाले दिन बैंक में ऑडिट का काम चल रहा था। उस दिन दोपहर करीब 3.58 पीएम पर तीन नकाबपोश बैंक में आये और उन्होने बंदूक की नोक पर जबरन कैश खुलवाकर उसमें रखे 8,67,230 रूपये लूट कर ले गये। सुजानगढ़ एएसपी सीताराम माहिच व डीएसपी नरेन्द्र शर्मा के निर्देशन में पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। इसी दौरान पुलिस को आरोपियों के उदयपुरवाटी क्षेत्र में सक्रिय होने की जानकारी मिली जिस पर पुलिस ने आरोपियों की दस्तायाबी के प्रयास शुरू किये। इन प्रयासों के दौरान ही 25 अक्टूबर को पुलिस ने ललित मानवेन्द्र शेखावत निवासी खो पुलिस थाना उदयपुरवाटी जिला झुंझुनूं तथा पार्थसिंह राजपूत निवासी भयामपुरा, पुलिस थाना सदर चूरू हाल रामनगर शास्त्रीनगर जयपुर को पुलिस थाना थोई से दस्तयाब किया। दोनो आरोपियों ने पुछताछ में अपने तीसरे साथी रविन्द्रप्रतापसिंह राजपूत निवासी खदाया के वारदात में शामिल होने की जानकारी दी। जिस पर पुलिस ने आरोपी को उसके गांव से दस्तयाब कर पुछताछ की तो उसने वारदात में शामिल स्वीकार किया। पुलिस आरोपियों से गहनता से पुछताछ कर रही है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur