Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Churu News : खेत की तुड़ी में भीषण आग, घंटों बाद पाया काबू

,

Churu News : खेत की तुड़ी में भीषण आग, घंटों बाद पाया काबू

Fire breaks out in stored mustard fodder at Sandwa farm

चूरू जिले के बीदासर उपखंड के सांडवा थाना क्षेत्र में खेत में रखी सरसों की तुड़ी में भीषण आग लग गई।

आग लगने से खेत में स्टॉक की गई तुड़ी जलकर राख हो गई, हालांकि प्रशासन और ग्रामीणों की मदद से बड़ा नुकसान टाल दिया गया।

तेहनदेसर-ईयारा रोड पर हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार तेहनदेसर-ईयारा सड़क मार्ग के पास खेत में बड़ी मात्रा में तुड़ी का स्टॉक रखा हुआ था।

दोपहर में अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।

आधा दर्जन से अधिक दमकलें पहुंचीं

आग की सूचना मिलते ही आसपास के क्षेत्रों से आधा दर्जन से अधिक दमकलें, टैंकर, लोडर और जेसीबी मौके पर पहुंचीं।

ग्रामीणों ने भी आग बुझाने में सक्रिय सहयोग किया।

तेज हवाओं से बढ़ी मुश्किल

तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैलती रही, जिससे दमकलकर्मियों और ग्रामीणों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

घंटों की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर

घटना की सूचना पर तहसीलदार अमरसिंह, बीडीओ बीदासर, पटवारी, गिरदावर और सांडवा थानाधिकारी चौथमल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

75 प्रतिशत तुड़ी बचाई गई

तहसीलदार अमरसिंह ने बताया कि करीब 10 बीघा खेत में लगभग 25 हजार क्विंटल तुड़ी जमा थी।

प्रशासन और ग्रामीणों की संयुक्त कोशिशों से करीब 75 प्रतिशत तुड़ी को जलने से बचा लिया गया।

उन्होंने बताया कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur