Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / 71 छात्रों को ₹7.25 लाख की स्कॉलरशिप, 9 को चांदी के मेडल मिलेंगे

71 छात्रों को ₹7.25 लाख की स्कॉलरशिप, 9 को चांदी के मेडल मिलेंगे

रतनगढ़ (चूरू),वरिष्ठ अधिवक्ता और समाजसेवी डॉ. अशोक सराफ द्वारा स्थापित ‘सराफ स्कॉलरशिप एवं सम्मान योजना 2025’ की घोषणा कर दी गई है। इस वर्ष 71 विद्यार्थियों को ₹7.25 लाख की स्कॉलरशिप और 9 विद्यार्थियों को चांदी के मेडल प्रदान किए जाएंगे।


कौन है पात्र और कैसे हुआ चयन?

डॉ. अशोक सराफ ने जानकारी दी कि यह स्कॉलरशिप उनके पिता व पुत्र की स्मृति में श्री गांधी बाल निकेतन में अध्ययनरत विद्यार्थियों को दी जाती है। चयन का आधार कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणामविशेष उपलब्धियां होती हैं।

विशेष बातें:

  • नए प्रवेश लेने वाले कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों को भी लाभ
  • शिक्षा, खेल और शिक्षण क्षेत्र की उपलब्धियों के लिए विशेष चांदी के मेडल
  • अब तक ₹40 लाख की स्कॉलरशिप और 6 किलो चांदी के मेडल वितरित

नई पहल: 12वीं में विशेष स्कॉलरशिप

2025 से एक नई योजना के तहत:

  • हिंदी माध्यम के विद्यार्थियों को 12वीं में 80% से अधिक अंक लाने पर ₹10,000
  • अंग्रेजी माध्यम वालों को ₹15,000 की स्कॉलरशिप भी मिलेगी

इन प्रतिभाओं को मिलेगा सम्मान:

प्रधानाचार्य दीपिका शर्मा के अनुसार:

  • योगिता शर्मा और मानसी शर्मा को विद्यालय टॉपर रहने पर न्यायमूर्ति डॉ. बी. पी. सराफ शिक्षा सम्मान दिया जाएगा।
  • रिया प्रजापत को राष्ट्रीय स्तर की ताईक्वांडो प्रतियोगिता में राजस्थान टीम की सदस्य रहने पर खेल सम्मान प्रदान किया जाएगा।

सराफ परिवार की शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता

डॉ. अशोक सराफ ने बताया कि स्कॉलरशिप योजना की शुरुआत 2014 में प्रेरणा परियोजना के रूप में की गई थी।
इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभावान और निर्धन छात्रों को प्रोत्साहन व आर्थिक सहारा देना है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur