Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Churu News : निजी स्कूल वैन ड्राइवर पर छात्रा से दुष्कर्म का आरोप

,

Churu News : निजी स्कूल वैन ड्राइवर पर छात्रा से दुष्कर्म का आरोप

Police arrest accused with illegal pistol in Sardarshahar

स्कूल वैन ड्राइवर पर गंभीर आरोप, पुलिस ने मामला पॉक्सो एक्ट में दर्ज किया

चूरू जिले के सरदारशहर में एक निजी स्कूल की 13 वर्षीय छात्रा से स्कूल वैन ड्राइवर द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस मामले में स्कूल प्रबंधन की लापरवाही भी सामने आई है, क्योंकि आरोपी को पहले हटाने के बाद फिर से काम पर रख लिया गया था।थानाधिकारी मदनलाल बिश्नोई ने बताया- क्षेत्र के एक व्यक्ति ने थाने में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार, उसकी 13 वर्षीय बेटी शहर के एक निजी स्कूल में कक्षा 8 की छात्रा है। आरोप है कि स्कूल आने-जाने के दौरान वैन ड्राइवर ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया।पीड़ित परिवार ने स्कूल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

परिजनों का कहना है कि आरोपी वैन ड्राइवर की संदिग्ध गतिविधियों के कारण संस्था के प्रिंसिपल ने उसे एक बार काम से हटा दिया था। हालांकि, बाद में लापरवाही बरतते हुए उसे दोबारा काम पर रख लिया गया, जिसका फायदा उठाकर आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया।पुलिस ने पिता की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। थानाधिकारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और पीड़िता का मेडिकल करवाया जा रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur