रोहित गोदारा-डेलाना गैंग के सक्रिय सदस्य को 315 बोर कट्टा सहित पकड़ा
सरदारशहर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।
चूरू जिला पुलिस अधीक्षक जय यादव के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में रोहित गोदारा और महेंद्र डेलाना गैंग के एक सक्रिय सदस्य को दबोचा गया।
थानाधिकारी मदनलाल बिश्नोई के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर उड़ाना जोहड़ क्षेत्र में घेराबंदी की।
315 बोर का देशी कट्टा बरामद
पुलिस ने बिकमसरा निवासी 22 वर्षीय धनराज सिद्ध को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा (315 बोर) बरामद किया गया।
आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
बड़ी आपराधिक साजिश नाकाम
पुलिस के अनुसार, आरोपी गैंग से जुड़ा सक्रिय सदस्य है और उसकी गिरफ्तारी से कुचामन क्षेत्र में संभावित बड़ी आपराधिक साजिश को नाकाम कर दिया गया है।
सप्लाई चेन की हो रही जांच
पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है ताकि अवैध हथियार सप्लाई की पूरी चेन और गैंग के अन्य सदस्यों के ठिकानों का पता लगाया जा सके।
इस कार्रवाई में हिम्मत सिंह, धन्नाराम, कर्णचंद, विनोद कुमार, सत्यप्रकाश और नंदलाल की अहम भूमिका रही।
