Shekhawati Live

सरदारशहर लूट मामला: चाकू की नोक पर लूट का तीसरा आरोपी गिरफ्तार

पंजाब के राजपुरा निवासी आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर किया गिरफ्तार

 
Sardarshahar police arrest third accused in knife point robbery case

सरदारशहर, पुलिस ने चाकू की नोक पर हुई लूट के एक सनसनीखेज मामले में फरार चल रहे तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान चरणजीत सिंह उर्फ चन्नी (28) निवासी खिराजपुर, तहसील राजपुरा (पंजाब) के रूप में हुई है।

 प्रोडक्शन वारंट पर सब जेल राजगढ़ से लाया गया आरोपी

पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी सब जेल राजगढ़ में न्यायिक हिरासत में है। इसके बाद सरदारशहर पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट के जरिए उसे गिरफ्तार किया।

 क्या है पूरा मामला

एसपी जय यादव ने बताया कि इस संबंध में
9 जून 2025 को संदीप कुमार (25) निवासी नांद, झुंझुनूं ने सरदारशहर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

परिवादी के अनुसार
8 जून 2025 की रात करीब 9:30 बजे वह मोटरसाइकिल से नांद से सरदारशहर आ रहा था।
ग्राम पूलासर से आगे सड़क पर एक आई-20 कार ने उसकी बाइक को रोका।

 मारपीट कर चाकू दिखाकर की लूट

कार में सवार चार व्यक्तियों ने संदीप को जबरन बाइक से उतारकर अपनी गाड़ी में बैठाया।
आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की, चाकू दिखाकर धमकाया और
नकदी व एटीएम के जरिए पैसे लूट लिए

 पुलिस टीम ने ऐसे सुलझाया मामला

घटना की गंभीरता को देखते हुए थानाधिकारी मदनलाल बिश्नोई के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।
टीम ने

  • घटनास्थल का निरीक्षण किया

  • सीसीटीवी फुटेज खंगाले

  • तकनीकी व मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान की

पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं दो आरोपी

इस मामले में पुलिस ने
1 जुलाई 2025 को दो आरोपियों
बघेल सिंह और मनदीप उर्फ मैक्सी, दोनों निवासी पंजाब
को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था

 अन्य वारदातों को लेकर पूछताछ जारी

अब गिरफ्तार आरोपी चरणजीत सिंह उर्फ चन्नी से
अन्य आपराधिक वारदातों को लेकर गहन पूछताछ की जा रही है।

 इस कार्रवाई में अहम भूमिका

इस पूरी कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक हिम्मत सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।