Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / सरदारशहर में क्षतिग्रस्त सडक़ों को लेकर सार्वजनिक निर्माण विभाग का घेराव कर प्रदर्शन किया

,

सरदारशहर में क्षतिग्रस्त सडक़ों को लेकर सार्वजनिक निर्माण विभाग का घेराव कर प्रदर्शन किया

गुरूवार को कस्बे की क्षतिग्रस्त सडक़ों को लेकर ऑटो चालक संघ के अध्यक्ष जितेन्द्र राजवी के नेतृत्व में सार्वजनिक निर्माण विभाग का घेराव कर प्रदर्शन किया। ऑटो चालकों की मांग थी कि कस्बे की सडक़ों पर वाहन चलाना मुश्किल हो गया है जिसके लिए विभाग के अधिशाषी अभियन्ता को अनेक ज्ञापन दिये गये और उनके आश्वासन दिया गया था कि नवम्बर माह तक सभी सडक़ों को ठीक करवा दिया जाएगा। लेकिन आज तक कहीं भी कार्य शुरू नही किया गया। परेशान ऑटो चालको ने विभाग के कार्यालय का घेराव कर अघिशाषी अभियन्ता को ज्ञापन दिया जिस पर उन्होने एक सप्ताह में कार्य शुरू करवाने का आश्वासन दिया। ऑटो चालको ने एक सप्ताह में कार्य नहीं होने पर आन्दोलन की चेतावनी दी हैॅ।