Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / सरदारशहर में ताले तोडक़र चोरों ने किया माल पार

सरदारशहर में ताले तोडक़र चोरों ने किया माल पार

कस्बे में चोरियों का सिलसिला बढ़ता ही जा रहा है। शनिवार -रविवार की मध्य रात्रि में वार्ड न.-33 स्थित गोशाला के पास दिनेशकुमार सोनी के बन्द मकान के ताले तोडक़र चोरों ने माल पार किया है। प्राप्त जानकारी अनुसार मकान मालिक शनिवार को एक शादी में शरीक होने के लिए छापर गये थे। सवेरे पड़ौसियों ने मकान के ताले टूटे देखकर पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और मौका निरीक्षण किया तथा मकान मालिक को इतिला दी गयी। मकान के अन्दर सभी कमरों के ताले टूटे हुए तथा आल्मारियों का सामान बिखरा पड़ा हुआ था। मकान मालिक के आने पर ही पत्ता चल पायेगा कि चोरी में कितना सामान चोर ले गए हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur