Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Churu News : मेगा हाईवे हादसे में युवक की मौत

,

Churu News : मेगा हाईवे हादसे में युवक की मौत

Bike accident on Sardarshahar mega highway claims young man's life

चूरू जिले के सरदारशहर क्षेत्र में मेगा हाईवे पर शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा राणासर बिकान गांव के पास हुआ, जहां किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

दुकान बंद कर लौट रहा था युवक

जानकारी के अनुसार, मृतक रामनिवास बाना (30) सरदारशहर प्राइवेट बस स्टैंड के पास रेडीमेड गारमेंट की दुकान चलाता था।

शनिवार रात वह दुकान बंद कर बाइक से अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान मेगा हाईवे पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

रास्ते में तोड़ा दम

हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल रामनिवास को निजी वाहन की मदद से तुरंत सरदारशहर उप जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

अस्पताल के डॉ. किशन सिहाग ने बताया कि युवक को बेहद गंभीर हालत में लाया जा रहा था, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मृतक रामनिवास अपने चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। उसकी अचानक मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मेगा हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

पुलिस जांच में जुटी

घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और प्रत्यक्षदर्शियों के आधार पर अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur