Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / सरदारशहर पुलिस का गैंगस्टर समर्थकों पर बड़ा एक्शन, सोशल मीडिया पर सपोर्ट करने वाले 12 युवक गिरफ्तार

सरदारशहर पुलिस का गैंगस्टर समर्थकों पर बड़ा एक्शन, सोशल मीडिया पर सपोर्ट करने वाले 12 युवक गिरफ्तार

स्टोरी: जगदीश लाटा, चूरू जिले में अपराध और गैंग नेटवर्क पर सख्ती के लिए पुलिस ने एक बड़ा अभियान शुरू किया है। जिला पुलिस अधीक्षक जय यादव के निर्देश पर चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना सरदारशहर की टीमों ने सोशल मीडिया पर गैंगस्टरों को फॉलो, लाइक, शेयर या कॉमेंट करने वाले 12 युवकों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार सोशल मीडिया पर अपराधियों की पोस्ट को बढ़ावा देना उनके प्रभाव को फैलाने में सहयोग करता है, जो कानूनन अपराध है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी मदनलाल बिश्नोई के नेतृत्व में गठित टीमों ने तकनीकी विश्लेषण और गहन निगरानी के बाद आरोपियों की पहचान कर क्रमवार गिरफ्तारी की।

गिरफ्तार किए गए 12 आरोपी

  1. महेन्द्र सारण पुत्र श्रवण कुमार सारण, निवासी हरियासर जाटान
  2. जेठाराम पुत्र हडमानाराम, निवासी सवाई छोटी
  3. विक्रम पुत्र विशालसिंह राजपुरोहित, निवासी सवाई छोटी
  4. संदीप पुत्र ओमप्रकाश ब्राह्मण, निवासी सवाई छोटी
  5. बंटी शर्मा पुत्र प्रेमचंद ब्राह्मण, निवासी सवाई छोटी
  6. लालचंद स्वामी पुत्र पूर्णदास स्वामी, निवासी मीतासर
  7. कन्हैयालाल पुत्र फुलचंद माली, निवासी रामनगर बास
  8. बाबूलाल पुत्र हरिशंकर सेवदा ब्राह्मण, निवासी टांटिया कुआं, वार्ड 22
  9. सुनील शर्मा पुत्र रुपाराम ब्राह्मण, निवासी सवाई छोटी
  10. भवानीशंकर पुत्र नारायणचंद खाती, निवासी सवाई बड़ी
  11. विक्रमसिंह पुत्र रघुवीरसिंह राजपूत, निवासी गोमटिया
  12. धीरज पारीक पुत्र मांगीलाल ब्राह्मण, निवासी आसलसर

पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी सोशल मीडिया पर अपराधियों की पोस्ट को फॉलो और प्रमोट कर रहे थे, जो परोक्ष रूप से गैंग को समर्थन देने जैसा है। इसलिए इनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।

पुलिस की एडवाइजरी

थाना सरदारशहर पुलिस ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि किसी भी अपराधी या गैंग से जुड़े कंटेंट को फॉलो, लाइक, शेयर या कॉमेंट करना दंडनीय है। युवाओं से अपील की गई है कि वे सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार से अपराधियों को बढ़ावा न दें।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और अपराधियों को समर्थन देने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।