सुजानगढ़। रेवेन्यू बोर्ड अजमेर के निर्देश पर सरदारशहर एसडीएम रामकुमार वर्मा और अन्य संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ चल रही जांच में परिवादी थान सिंह के बयान दर्ज किए गए हैं।
मामले की जांच अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुजानगढ़ द्वारा की जा रही है।
रेवेन्यू बोर्ड ने दिए थे जांच के आदेश
जानकारी के अनुसार रेवेन्यू बोर्ड अजमेर ने जिला कलेक्टर चूरू को सरदारशहर एसडीएम के खिलाफ शिकायतों की जांच के आदेश दिए थे।
इसके बाद जिला कलेक्टर ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुजानगढ़ को जांच अधिकारी नियुक्त किया।
जांच अधिकारी ने परिवादी थान सिंह को नोटिस जारी कर बयान दर्ज कराने के लिए तलब किया था।
दस्तावेज गायब करने के लगाए आरोप
परिवादी थान सिंह ने अपने लिखित बयान में आरोप लगाया कि उनकी पत्रावली से महत्वपूर्ण दस्तावेज गायब किए गए और गलत तरीके से ऑर्डर शीट लिखी गई।
उन्होंने कहा कि इसी मामले को लेकर उन्होंने रेवेन्यू बोर्ड अजमेर में शिकायत दर्ज करवाई थी।
खेत के रास्ते को लेकर विवाद
थान सिंह का आरोप है कि जांच शुरू होने के बावजूद उनके खेत में बंद रास्ते को दोबारा खुलवाने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इस मामले में रेवेन्यू बोर्ड अजमेर से स्टे ऑर्डर जारी हो चुका है।
साथ ही तहसीलदार सरदारशहर ने भी मौके पर रास्ता बंद होना माना है।
हाईकोर्ट में दायर करेंगे याचिका
थान सिंह ने कहा कि उन्हें न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है और उन्हें उम्मीद है कि उनके साथ न्याय होगा।
उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर वे हाईकोर्ट में रिट याचिका भी दायर करने जा रहे हैं।
जांच प्रक्रिया जारी
फिलहाल अतिरिक्त जिला कलेक्टर द्वारा मामले की जांच जारी है। जांच रिपोर्ट के बाद आगे की प्रशासनिक कार्रवाई तय होगी।





