Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Churu News : पाइपलाइन लीकेज से हजारों लीटर पानी बर्बाद

Churu News : पाइपलाइन लीकेज से हजारों लीटर पानी बर्बाद

Water leakage from pipeline causing wastage in Sardarshahar residential area

चूरू जिले के सरदारशहर में उप जिला अस्पताल के पीछे स्थित एक गली में पिछले करीब एक माह से पेयजल पाइपलाइन लीकेज की समस्या बनी हुई है।

लीकेज के कारण प्रतिदिन हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है, जिससे आसपास के घरों में जलापूर्ति प्रभावित हो रही है।

लोगों को पानी की समस्या से परेशानी

स्थानीय लोगों का कहना है कि पाइपलाइन से लगातार पानी बहने के कारण कई घरों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा है।

क्षेत्रवासियों को गर्मी के मौसम में पानी की कमी से भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

विभाग को कई बार दी शिकायत

स्थानीय दुकानदार सादुल अली लिलघर और हसमअली ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) को शिकायत दी जा चुकी है।

इसके बावजूद अब तक पाइपलाइन की मरम्मत नहीं करवाई गई।

मकानों में बढ़ रही सीलन

क्षेत्रवासियों के अनुसार, लीकेज का पानी आसपास के मकानों की दीवारों में रिस रहा है।

इससे घरों में सीलन बढ़ती जा रही है और मकानों को नुकसान होने का खतरा भी बना हुआ है।

आंदोलन की चेतावनी

स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

लोगों ने विभाग से तुरंत पाइपलाइन की मरम्मत कराने की मांग की है।

विभाग ने जल्द मरम्मत का दिया भरोसा

इस मामले में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिशासी अभियंता रामदेव पारित ने कहा कि विभाग को अब लीकेज की जानकारी मिली है।

उन्होंने बताया कि जल्द ही टीम भेजकर पाइपलाइन की मरम्मत करवाई जाएगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur