Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / कुएं में गिरने से किसान की मौत, 7 माह की बेटी के सिर से उठा पिता का साया

,

कुएं में गिरने से किसान की मौत, 7 माह की बेटी के सिर से उठा पिता का साया

मोटर ठीक कर लौटते समय टूटी रस्सी

Farmer dies after falling into well due to rope break in field

चूरू जिले के सरदारशहर में एक हृदय विदारक हादसा सामने आया है।
खेत में कुएं की मोटर ठीक कर बाहर आ रहे किसान की रस्सी टूटने से गिरकर मौत हो गई।

मृतक की पहचान गिरधारीलाल के रूप में

मृतक की पहचान गिरधारीलाल (30) निवासी वार्ड 23, मोटर मार्केट सरदारशहर के रूप में हुई है।
वह चूरू रोड स्थित एक खेत में कृषि कार्य करता था।

मोटर ठीक करते समय हुआ हादसा

शनिवार शाम करीब 5 बजे गिरधारीलाल कुएं में लगी मोटर को ठीक करने उतरे थे
काम पूरा करने के बाद जब वे ऊपर आ रहे थे, तभी रस्सी (लाव) अचानक टूट गई और वे सीधे कुएं में गिर गए।

मौके पर ही हुई मौत

कुएं में गिरने से उन्हें गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई
घटना की सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे।

पोस्टमार्टम के बाद शव सौंपा गया

पुलिस ने शव को निकालकर राजकीय उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

7 माह की बेटी के सिर से उठा पिता का साया

गिरधारीलाल चार भाइयों में दूसरे नंबर पर थे
उन्होंने करीब 2 साल पहले लव मैरिज की थी और उनकी 7 महीने की एक बेटी है।

रविवार को जब शव घर पहुंचा तो पूरे परिवार में कोहराम मच गया और हर कोई उन्हें ढांढस बंधाता नजर आया।

पुलिस जांच में नहीं जताया गया शक

मृतक के पिता मनोहरलाल ने रिपोर्ट में किसी भी प्रकार के संदेह से इनकार किया है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई पूरी कर ली है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur