Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / सरकार उत्तम स्वास्थ्य सेवा के लिए कृतसंकल्प : स्वामी

,

सरकार उत्तम स्वास्थ्य सेवा के लिए कृतसंकल्प : स्वामी

श्री राम नर्सिंग होम मल्टी स्पेशलिस्ट अस्पताल का उद्घटान

तारानगर(विशाल आसोपा) श्री राम नर्सिग होम मल्टी स्पेशलिस्ट अस्पताल का शुभारंभ पूर्व पालिका अध्यक्ष जसवन्त स्वामी ने रिबन काटकर किया। इस अवसर पर पूर्वपालिकाध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता स्वामी ने कहा कि राज्य की सरकार आम जान के लिए उत्तम स्वास्थ्य के लिए कृतसंकल्प है। राज्य सरकार द्वारा तारानगर जैसे कस्बे भामाशाह योजना के तहत आम जन को मेट्रो सिटी जैसी सुविधाएं मुहैया कराना बड़ी सौगात है। अस्पताल के संचालक संजय पंवार ने अतिथियों का स्वागत किया। अस्पताल के महिला रोग विशेषज्ञ डॉ प्रतिभा अग्रवाल ने अस्पताल की जानकारी देते हुए बताया  कि अस्पताल में मेट्रोसिटी की समस्त सुविधाओं जैसे कि आईसीयू वार्ड, वेलन्टिलेटर, सोनोग्राफी, जटिल ऑपरेशन,  प्रसव,  सिजेरियन प्रसव, भामाशाह योजना के अंतर्गत निशुल्क इलाज की भी सुविधा होगी। इस मौके पर पीसीसी सदस्य पुष्कर दत्त इन्दोरिया, साहवा ब्लॉक अध्यक्ष जयचन्द शर्मा,  ब्लॉक अध्यक्ष कृष्ण सहारण, थानाराम सैनी, डॉ देवेंद्र गुप्ता, ओम सैनी,  केशुराम दुदानी सहित काफी लोग मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur