कोषाधिकारी देवीदत्त पारीक ने जिले के समस्त आहरण वितरण अधिकारियों से कहा कि उनके अधीनस्थ कार्य कर रहे कार्मिकों में से यदि किसी कार्मिक की डूप्लीकेट आईडी पै मैनेजर पर उपलब्ध है तो उसे डिलीट या मर्ज करवाने के लिए संबंधित कोषाधिकारी कार्यालय में सूचना भिजवाना सुनिश्चित करें। कोषाधिकारी ने कहा है कि डूप्लीकेट आईडी सूचना के साथ संबंधित कार्मिक का नाम, एम्पलाई आई डी, बैंक खाता संख्या, ऑफिस आईडी, डूप्लीकेट आईडी का विवरण, सही आईडी एवं मोबाईल नम्बर अंकित कर कोषाधिकारी को भिजवाएं ताकि आईडी को दुरूस्त किया जा सकें। अतिरिक्त कोषाधिकारी फूलसिंह तंवर ने बताया कि अब कार्मिक की एम्पलॉई आईडी में मैनुअल संशोधन किया जाना संभव नहीं होगा, एसआईपीएफ पोर्टल पर कार्मिक के नाम से उपलब्ध आईडी सिस्टम में ही एन्टर की जा सकेगी। उन्हाेंने यह भी बताया कि समय पर आहरण वितरण अधिकारियों द्वारा निदेशालय कोष एवं लेखा जयपुर के निर्देशानुसार 7 दिवस में सूचना उपलब्ध नहीं करवाने पर सम्बन्धित आहरण वितरण अधिकारी/ कार्यालय की सहमति मानते हुए डूप्लीकेट आई.डी. को एन.आई.सी. स्तर से मर्ज करवा दिया जायेगा एवं इसके लिए सम्बन्धित आहरण एवं वितरण अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होंगें। डूप्लीकेट आई.डी. की जानकारी पै-मैनेजर पर -रिपोर्ट-डीडीओ रिपोर्ट-एम्लॉई रिलेटेड-एम्लॉई आईडी वाईज रिपोर्ट से प्राप्त की जा सकती है।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / सरकारी कार्मिकों की डूप्लीकेट आई.डी. निरस्त अथवा मर्ज करना अनिवार्य
सरकारी कार्मिकों की डूप्लीकेट आई.डी. निरस्त अथवा मर्ज करना अनिवार्य



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।