रतनगढ़। भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं हरियाणा भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया के अल्प प्रवास पर रतनगढ़ पहुंचने पर रेलवे स्टेशन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।
पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डॉ. पूनिया को साफा, पुष्पहार और भाजपा का दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया।
पुष्प वर्षा और गगनभेदी नारे
स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा करते हुए
भारत माता की जय, वंदे मातरम् और भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाए, जिससे पूरा स्टेशन क्षेत्र उत्साह से गूंज उठा।
“कार्यकर्ता ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत” – डॉ. पूनिया
इस अवसर पर डॉ. सतीश पूनिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा
भाजपा का हर कार्यकर्ता पार्टी का आधार स्तंभ है। इन्हीं की बदौलत भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है।
उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता संकल्प से सिद्धि तक हर कार्य को पूर्ण करता है, इसी कारण जनमानस का विश्वास भाजपा के साथ लगातार मजबूत हुआ है।
बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी रहे मौजूद
स्वागत कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से—
-
विधानसभा संयोजक अर्जुन सिंह फ्रांसा
-
जिला उपाध्यक्ष संतोष तालनिया
-
दीनदयाल पारिक, गोपालकृष्ण शर्मा
-
जिला प्रवक्ता ओम महर्षि
-
शहर मंडल अध्यक्ष महेश सैनी
-
गोरीसर मंडल अध्यक्ष सुशील इंदौरिया
-
पूर्व जिला महामंत्री जितेंद्र शर्मा
सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।
