रतनगढ़ (चूरू)। राजस्थान भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं
हरियाणा भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया
का जयपुर से सरदारशहर जाते समय
अल्प प्रवास पर रतनगढ़ पहुंचने पर
भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।
संगम चौराहा पर हुआ अभिनंदन
संगम चौराहा स्थित एक निजी होटल पर
-
साफा पहनाया गया
-
पुष्पहार अर्पित किए गए
-
भाजपा का दुपट्टा पहनाकर
सम्मान किया गया
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने
भारत माता की जय, वंदे मातरम्,
भाजपा जिंदाबाद के नारों के साथ
पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
कार्यकर्ताओं को किया संबोधित
भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए
डॉ. सतीश पूनिया ने कहा
भाजपा राष्ट्र प्रथम के विचार के साथ कार्य करने वाली पार्टी है।
यहां कार्यकर्ता एक परिवार की तरह कार्य करता है।
उन्होंने कहा कि
कार्यकर्ताओं की ताकत के बल पर ही
आज भाजपा देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है।
अंत्योदय से विकसित भारत का संकल्प
डॉ. पूनिया ने कहा
अंत्योदय हमारा मंत्र है,
और अंत्योदय से ही विकसित भारत की परिकल्पना साकार होगी।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से
जनसेवा और संगठन मजबूती के लिए
लगातार सक्रिय रहने का आह्वान किया।
ये रहे प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित
इस अवसर पर
-
अर्जुन सिंह फ्रांसा (विधानसभा संयोजक)
-
बजरंग गुर्जर (वरिष्ठ नेता)
-
ओम महर्षि (जिला प्रवक्ता)
-
महेश सैनी (शहर मंडल अध्यक्ष)
-
सुशील इंदौरिया (गोरीसर मंडल अध्यक्ष)
-
दीपक मुरारका (महामंत्री)
सहित
किशन सैनी, संदीप कंदोई, भिवराज प्रजापत, स्वरूप सिंह, प्रवीण शर्मा, शंभूदयाल लाटा, हनीफ खत्री, सलीम खान, जगदीश पंवार, दीपचंद प्रजापत, गोविंद कटोड, राजेंद्र चांदगोठिया
सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
