Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Churu में संविधान बचाओ रैली, डोटासरा बोले- लड़ेंगे अंतिम सांस तक

,

Churu में संविधान बचाओ रैली, डोटासरा बोले- लड़ेंगे अंतिम सांस तक

चूरू, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार संविधान बचाओ रैली का आयोजन गुरुवार शाम को चूरू के दादाबाड़ी मैदान में हुआ। रैली का नेतृत्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, और राजस्थान सह प्रभारी चिरंजीव राव ने किया।

भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि से शुरू हुआ कार्यक्रम
रैली की शुरुआत भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। डोटासरा ने कहा, “भाजपा संविधान को कमजोर करना चाहती है, लेकिन कांग्रेस का हर कार्यकर्ता इसके खिलाफ संघर्ष करेगा।

भाजपा पर तीखा प्रहार
टीकाराम जूली ने कहा, “मानव अधिकारों की रक्षा के लिए संविधान का संरक्षण जरूरी है। भाजपा इसे कुचलना चाहती है, लेकिन हम चुप नहीं बैठेंगे।
वहीं चिरंजीव राव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर लोकतंत्र को चोट पहुंचा रही है।

स्थानीय नेताओं का समर्थन और रैली का नेतृत्व
रैली में सांसद राहुल कस्वां, विधायक रीटा चौधरी, मनोज मेघवाल, नरेन्द्र बुडानिया, पुसाराम गौदारा सहित दर्जनों नेता मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन लीलाधर चुलेट और जमील चौहान ने किया।

युवा कांग्रेस ने निकाली बाइक रैली
रैली से पूर्व युथ कांग्रेस ने मंडेलिया हाउस से दादाबाड़ी तक बाइक रैली निकाली, जिसका नेतृत्व ईरशाद मंडेलियासोयल डीके ने किया।

रैली में उमड़ा जनसैलाब
रैली में हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। वक्ताओं ने गांव-ढाणी तक संविधान की रक्षा के लिए मुहिम चलाने का संकल्प लिया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur