Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / अनुसूचित समाज के छात्र 10 जुलाई से कर प्राप्त कर सकेंगे आवेदन फॉर्म

अनुसूचित समाज के छात्र 10 जुलाई से कर प्राप्त कर सकेंगे आवेदन फॉर्म

चूरू, आदर्श छात्रावास समिति अध्यक्ष मोहनलाल आर्य की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय स्थित आदर्श छात्रावास कार्यालय में प्रवेश एवं सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। समिति अध्यक्ष आर्य ने बताया कि लोहिया महाविद्यालय व अन्य महाविद्यालयों में प्रवेश शुरू हो गये हैं, जिससे छात्र छात्रावास में प्रवेश के लिए आने लगे हैं।

उन्होंने बताया कि बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार छात्र प्रवेश फॉर्म आगामी 10 जुलाई से अध्यक्ष आर्य के घर एवं जिला परिषद कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं तथा फॉर्म तैयार कर 22 जुलाई को 11 बजे आदर्श छात्रावास कार्यालय में प्रवेश एवं सलाहकार समिति के समक्ष अपना आवेदन रख सकेंगे। उन्होंने बताया कि यह सुविधा अनुसूचित समाज के छात्रों के लिए है। बैठक के दौरान खंगाराम माहिच, सेवाराम निर्मल, ओमप्रकाश बाकोलिया, महावीर सुणिया, कन्हैयालाल चन्देल सहित अन्य ने भाग लिया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur