Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / 31 अगस्त तक बायोमेट्रिक सत्यापन नहीं होने पर नही मिलेगी छात्रवृत्ति

,

31 अगस्त तक बायोमेट्रिक सत्यापन नहीं होने पर नही मिलेगी छात्रवृत्ति

चूरू, चूरू जिले में स्थित निजी एवं राजकीय विद्यालय एवं महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा शैक्षणिक सत्र 2022-23 की अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति के लिए किए गए आवेदन प्रकरणों में बायोमेट्रिक सत्यापन के लिए कहा गया है। अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नियाज मोहम्मद ने बताया कि कक्षा 9 से लेकर उच्च स्तर तक के छात्रवृत्ति आवेदनों का बायोमेट्रिक सत्यापन शीघ्रताशीघ्र 31 अगस्त तक करवाना अति आवश्यक है। बायोमेट्रिक सत्यापन नहीं होने की स्थिति में विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति नहीं मिल सकेगी। आवेदकों को अपनी-अपनी संस्थाओं में बायोमेट्रिक सत्यापन शिविर तथा कार्यालय जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी से संपर्क कर बायोमेट्रिक सत्यापन के लिए निर्देशित किया गया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur