Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / नवोदय विद्यालय को खाद्य सामग्री आपूर्ति करने वाली फर्म से 60 किलो दाल सीज

,

नवोदय विद्यालय को खाद्य सामग्री आपूर्ति करने वाली फर्म से 60 किलो दाल सीज

चूरू में दो नमूने लिये

चूरू, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की खाद्य सुरक्षा टीम ने मंगलवार को जिला कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग के निर्देशानुसार कार्रवाई कर नवोदय विद्यालय में खाद्य सामग्री आपूर्ति करने वाली फर्म से चूरू शहर में दो नमूने लिये। टीम ने मौके पर 60 किलो दाल सीज की। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज शर्मा ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय सरदार शहर में सप्लाई की जा रही खाद्य सामग्री से संबंधित चूरू की फर्म महिमा एंटरप्राइजेज चूरू व श्रीलाल श्याम सुंदर फर्म उत्तरादा बाजार चूरू का निरीक्षण किया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी फूल सिंह बाजिया व विनोद थारवान ने बताया कि फर्म श्रीलाल श्याम सुंदर उतरादा बाजार चुरू से सप्लाई की जा रही खाद्य सामग्री चना दाल व मूंग मोगर के एक-एक नमूने लिए गए हैं। उन्होने बताया कि इस दौरान 60 किलोग्राम दाल को सीज किया गया है। दोनों नमूनों को प्रयोगशाला जयपुर में जांच के लिए भिजवाया गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur