Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / टेबल टेनिस खेलो इंडिया सेंटर, चूरू के सेजान खान व जीशान खान ने किया नाम रोशन

,

टेबल टेनिस खेलो इंडिया सेंटर, चूरू के सेजान खान व जीशान खान ने किया नाम रोशन

चूरू, जिला स्टेडियम, चूरू में संचालित टेबल टेनिस खेलो इंडिया सेन्टर के सेजान खान व जीशान खान ने हैदराबाद में 27 से 31 अगस्त, 2024 तक आयोजित 53 वीं केन्द्रीय विद्यालय स्कूल नेशनल प्रतियोगिता में अण्डर 14 के बालक वर्ग के सेमी फाईनल में चैन्नई को 02-01 से हराकर दूसरा स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी प्रकाश राम गोदारा, साई के वरिष्ठ टेबल टेनिस प्रशिक्षक रमेश पूनिया, खेलो इंडिया सेन्टर के प्रशिक्षक राहुल पीपलवा, टेबल टेनिस पार्ट टाइम प्रशिक्षक राजेश वर्मा, जिला टीटी संघ के नजीर खान, समीर खान, सुरेन्द्र प्रजापत, हितेश जैन, नगेन्द्र राठौड़ आदि ने प्रतिभाओं को बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur