चूरू, [सुभाष प्रजापत ] सुजानगढ़ शहर के नाथो तालाब में एक शव मिलने से सनसनी फैल गई। देखते ही देखते वहां सैंकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर कोतवाली थाना सीआई मुकुट बिहारी पुलिस टीम के साथ पहुंचे। टीम हारे का सहारा के श्याम स्वर्णकार और साथियों ने रस्सी की मदद से शव को किनारे पर लाकर बाहर निकाला।युवक की पहचान शंकर (30) पुत्र बजरंग लाल निवासी वार्ड नंबर 33, शीतला माता मंदिर के पीछे के रूप में हुई। सामने आया है कि युवक पिछले 2 दिन से गायब था। जिसकी गुरुवार को सुबह ही कोतवाली थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। पुलिस और टीम हारे का सहारा ने शव को बगड़िया अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया। जहां से पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया।युवक क्यों घर से लापता हुआ और तालाब में कैसे डूबा, पुलिस इसका पता लगा रही है।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / तालाब में शव मिलने से फैली सनसनी
तालाब में शव मिलने से फैली सनसनी




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।