Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / नगर पालिका प्रशासन पर लगा गंभीर आरोप

,

नगर पालिका प्रशासन पर लगा गंभीर आरोप

स्वायत शासन मंत्री को लिखा ज्ञापन

सरदार शहर, [जगदीश लाटा ] स्थानीय नगर पालिका प्रशासन पर भाजपा पार्षद ने पूर्व किए गए निर्माण कार्य की एन आई टी हाल ही में जारी कर पालिका को चुना लगाने के प्रयास का आरोप लगाया है। वार्ड नंबर 19के भाजपा पार्षद राकेश टाक ने स्वायत शासन मंत्री को लिखे ज्ञापन में बताया है कि जंवाई चौक में सन 1998में तुलसी सर्किल का निमार्ण करवाया गया था। जिसका जीर्णोद्धार यहां आचार्य महाश्रमण के आगमन से पूर्व ही संपन्न हो चुका था। जिसका प्रमाण जीपीएस से ली गई फोटो से सामने आता है। ज्ञापन में टाक नेआरोप लगाया कि नगर पालिका अध्यक्ष, अधिशाषी अधिकारी व कर्मचारी की मिली भगत से पूर्व में किए गए इस कार्य के लिए एन आई टी 7 निविदा गलत तरीके से अब जारी कर पालिका से फर्जी भुगतान की कोशिश कर चुना लगाया जा रहा है। टाक ने ये भी आरोप लगाया कि पालिका अध्यक्ष ने यह एन आई टी निविदा अपने चहेते ठेकेदारों के नाम से जारी की है। भाजपा पार्षद ने राज्य सरकार से मामले की शीघ्र जांच कर दोषी अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही की जाने की मांग की है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur