Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / सात महीने के भाई और 3 साल की बहन की कुंड में डूबने से मौत, माँ ममता पर आरोप

सात महीने के भाई और 3 साल की बहन की कुंड में डूबने से मौत, माँ ममता पर आरोप

पिता ने माँ पर लगाया हत्या का आरोप

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] 7 महीने के भाई और 3 साल की बहन की कुंड में डूबने से मौत हो गई। पिता का आरोप है कि बच्चों की मां ने ही दोनों को कुंड में डालकर मार दिया। पुलिस ने पिता की रिपोर्ट पर मां को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है। मामला चूरू जिले के सरदारशहर थाना इलाके का है।थानाधिकारी सतपाल विश्नोई ने बताया कि रात करीब 9 बजे खुंडिया गांव की कानाराम की ढाणी में 2 बच्चों के कुंड में डूबने की सूचना मिली थी। डीएसपी नरेंद्र शर्मा के साथ पुलिस टीम लेकर घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से बच्चों के शव को बाहर निकाला। दोनों बच्चों की मौत हो चुकी थी। बच्चों के पिता कानाराम (45) ने उसकी पत्नी ममता पर ही बच्चों को कुंड में डालकर मारने का आरोप लगाया और रिपोर्ट दर्ज कराई।कानाराम ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह 31 मार्च को पशु लेकर खेत में चराने गया था। दोपहर करीब 3.30 बजे मेरी पत्नी ढाणी के पास बने कुंड पर खड़े होकर जोर-जोर से चिल्ला रही थी । इस पर मैं भागकर मौके पर पहुंचा तो मेरी पत्नी ने बताया कि हिमानी और मयंक को मैंने पानी से भरे कुंड में डाल दिया है। मैंने कुंड में देखा तो मेरी बेटी और बेटे के शव पानी में तैर रहे थे। इस पर मैंने खेत पड़ोसियों को बुलाया और रिश्तेदारों को सूचना देकर मौके पर बुलाया।थानाधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचीऔर बच्चों को कुंड से बाहर निकालकर रात को शव सरदारशहर अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाए। थानाधिकारी ने बताया कि बच्चों के पिता की रिपोर्ट के आधार पर उसकी पत्नी ममता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।कानाराम ने बताया कि वह करीब 15 साल पहले अपने गांव रामसीसर भेडवालिया से आकर खुंडिया गांव में ढाणी बनाकर रहता है। 4 साल पहले उसकी शादी मेलूसर बीकान की रहने वाली ममता से हुई थी। वह परिवार के साथ ढाणी में रहता है और खेतीबाड़ी करता है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur