चूरू, विधुत विभाग से सेवानिवृत अभियंता विनोद कुमार तिवाड़ी गत 30 वर्षाें से बिजली के झटकों से तत्काल बचाव के गुर निःशुल्क सिखा रहे है। तिवाड़ी ने आपदा प्रबंधन के जरिए करंट से बचाने के लिए शुक्रवार को राजकीय बागला सीनियर सैकण्डरी स्कूल एवं सर्वहित कारिणी पुत्री पाठशाला चूरू में छात्र-छात्राओं को विधुत करंट से बचाव के कई तरीके बताएं। उन्होंने कहा कि विधुत दुर्घटनाओं के समय धैर्य रखते हुए तत्काल प्रयास किये जाये तो जान बचाई जा सकती है। तिवाड़ी द्वारा राज्य में कई जिलों में विद्यालयों, कॉलेजों, पुलिस थानो, अस्पतालों, ग्राम पंचायत मुख्यालयों में आम व खास जन को विधुत करंट से बचाव के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है जो मानवीय सेवा का अनुठा अनुष्ठान है। यदि किसी व्यक्ति को विधुत करंट लग जाए और सांस बंद हो जाए तो सांस का प्रवाह तत्काल शुरू करने के लिए पीड़ित व्यक्ति के मुंह में हल्के-हल्के पर लगातार सांस भरते रहे। साथ ही फेफड़ों को धीरे-धीरे दबाते रहे, बस इतना सा ध्यान रखने पर जान बचाई जा सकती है।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / सेवानिवृत अभियंता की मानवीय सेवा का अनूठा अनुष्ठान
सेवानिवृत अभियंता की मानवीय सेवा का अनूठा अनुष्ठान



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।