Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / शादीशुदा प्रेमी युगल ने स्प्रे पीकर की जीवन लीला समाप्त

शादीशुदा प्रेमी युगल ने स्प्रे पीकर की जीवन लीला समाप्त

गांव की रोही में जाकर

क्या होगा उनके मासूम बच्चो का

सरदारशहर, तहसील के ग्राम घड़सीसर में एक शादीसुदा प्रेमी युगल ने गांव की रोही में जाकर स्प्रे पीकर जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना मंगलवार रात्रि करीब 8 बजे की है। प्राप्त जानकारी अनुसार गांव की रोही में प्रेमी युगल का शव मिलने पर गांव में सनसनी फैल गई। दोनों में कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मंगलवार रात्रि को किसी समय दोनों ने गांव की रोही में किटनाशक पीकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस के अनुसार गांव के लोगों द्वारा मामले की जानकारी दी गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। रात को पुलिस ने परिजनों को मामले की जानकारी देकर मामले की छानबीन शुरू की। बुधवार सुबह मुमताज धोबी ने पुलिस को लिखित में रिपोर्ट दी कि उसकी शादीसुदा भतीजी मदीना 21 पुत्री उस्मान गन्नी पत्नी साजिद धोबी और नरसीराम 25 पुत्र भूराराम मेघवाल निवासी घड़सीसर ने गांव के पास जगमालसिंह के खेत में जाकर जहरीला कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मृग दर्ज कर शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपूर्द कर जांच शुरू कर दी। मृतक नरसीराम मेघवाल का मांगासर की सीतादेवी मेघवाल के साथ 5 वर्ष पूर्व शादी हुई थी। मृतक के दो पुत्रियां है जिसमें बड़ी पुत्री राधिका 3 वर्ष और छोटी पुत्री कोमल 4 माह की है। वहीं मदीना की शादी नेच्छवा निवासी साजिद के साथ करीब चार वर्ष पूर्व हुई थी जिसके एक पुत्री है। लोगों का कहना है कि इन मासूमों का क्या होगा। क्योकि दोनो ही गरीब परिवार है। इनके प्रेम किस्से की जानकारी गांव में सभी को थी। क्योंकि शादी के बाद मदीना अपने ससुराल में कम और घड़सीसर में अधिक रहती थी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur