Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / बारिश के बाद छाया कोहरा, कड़ाके की ठंड का हुआ एहसास

बारिश के बाद छाया कोहरा, कड़ाके की ठंड का हुआ एहसास

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] जिले में शुक्रवार सुबह हुई बारिश के बाद कोहरा छा गया। सर्द हवाओं ने लोगों को कड़ाके की ठंड का एहसास दिलाया। बारिश के कारण शहर की लोहिया कॉलेज और नेचर पार्क के सामने बरसाती पानी एकत्रित हो गया। सुबह आठ बजे बाद घना कोहरा छा गया। जिससे वाहन ड्राइवरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कोहरे के कारण विजिबिलिटी 200 मीटर रही।जिले में गुरुवार रात आसमान में घने बादल छा गए। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े चार बजे बिजली की गर्जना के बाद बारिश हुई। बारिश के बाद मौसम ठंडा हो गया। लोगों ने सर्दी से बचने के लिए अलाव का सहारा लिया। कोहरे के कारण सुबह के समय सड़कों पर वाहन धीमी गति से रेंगते नजर आए। सुबह जल्दी खुलने वाले बाजार सर्दी के चलते दस बजे खुलने लगे हैं। वहीं शाम ढलने के साथ दुकानदार घरों की ओर रुख करने लग जाते हैं।शुक्रवार सुबह हुई मावठ किसानों के लिए राहत बन रही है। खेतों में गेहूं, चना और सरसों की फसल के लिए कोहरा और मावठ बहुत फायदेमंद है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह साढ़े आठ बजे तक 7.8 एमएम बारिश दर्ज की गई है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur