भारतीय सामाजिक विकास संस्था के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार सोनी के नेतृत्व में एसडीएम मूलचंद को एक ज्ञापन देकर सब्जी मंडी में स्थित शराब के ठेके को रात को 8 बजे के बाद बंद करवाने की मांग की गई। ज्ञापन में बताया गया कि सब्जी मंडी में शराब के ठेके में रात 8 बजे के बाद लगातार हो रही अवैध शराब की बिक्री से वहां शराबीयों का जमावड़ा लगा रहता है। शराब के नशे में धूत बेवड़े लोग वहां से आने जाने वाली बहन बेटियों को देख कर अपशब्द बोलते हैं। जिससे सब्जी मंडी के आसपास से निकलना मुश्किल हो गया है तथा आसपास रहने वालों की निन्द हराम हो रही है। संस्था के महासचिव पंकज सोनी ने जब इसका विरोध किया तो कुछ असामाजिक तत्वों ने इनके साथ मारपीट पर उतारू हो गये। समय रहते प्रशासन इसके खिलाफ कार्रवाई नहीं करेगा तो संस्था आंदोलन करने को मजबूर होगी।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / शराब के ठेके को रात को 8 बजे के बाद बंद करवाने की मांग
शराब के ठेके को रात को 8 बजे के बाद बंद करवाने की मांग



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।