चूरू, घुमंतू तथा झुग्गी-झोंपड़ियों में रहने वाले बच्चों के लिए चूरू जिला मुख्यालय पर जन सहयोग से बन रहे भवन के लिए कोलकाता प्रवासी शीतल दुग्गड़ ने एक मकान के सहयोग के तौर पर पांच लाख रुपए का सहयोग प्रदान किया है। दुग्गड़ ने यह सहयोग अपने पिता चूरू के मूल निवासी शांतिलाल दुग्गड़ की प्रेरणा से प्रदान किया है। उल्लेखनीय है कि दुग्गड़ का इससे पूर्व भी आपणी पाठशाला में पढ़ रहे इन बच्चों की शिक्षा के साथ-साथ रोज जनसहयोग से खिलाये जा रहे भोजन, बैग, स्टेशनरी आदि की उपलब्धता में सहयोग रहा है। इसके अलावा भूमि क्रय के लिए भी दुग्गड़ द्वारा सहयोग प्रदान किया गया था। अब भवन निर्माण के लिए भी उनके द्वारा पांच लाख रुपए का सहयोग प्रदान किया गया है। आपणी पाठशाला के धर्मवीर जाखड़ ने दुग्गड़ सहित भामाशाहों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि परोपकार के इस कार्य में इन भामाशाहों का यह सहयोग आपणी पाठशाला में अध्ययन कर रहे जरूरतमंद एवं गरीब बच्चों के लिए बड़ा योगदान है।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / शीतल दुग्गड़ ने आपणी पाठशाला में दिया पांच लाख का सहयोग
शीतल दुग्गड़ ने आपणी पाठशाला में दिया पांच लाख का सहयोग




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।