Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / शैक्षणिक गतिविधियों में योगदान के लिए दर्जी का अभिनंदन

,

शैक्षणिक गतिविधियों में योगदान के लिए दर्जी का अभिनंदन

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में

चूरू, गांव घांघू के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मंगलवार को विद्यालय के शैक्षणिक विकास में योगदान के लिए ग्राम सेवा सहकारी समिति के पूर्व अध्यक्ष परमेश्वर लाल दर्जी का अभिनंदन किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य प्रताप सिंह कुमावत ने बताया कि परमेश्वर लाल दर्जी की ओर से विद्यालय में बारहवीं कक्षा में सर्वश्रेष्ठ अंक लाने वाली बालिका के लिए ममता अवार्ड शुरू किया गया है। इसके अलावा भी विद्यालय के प्रति इनका योगदान सदैव सकारात्मक रहा है। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता महावीर नेहरा, अग्नि कुमार, रामकरण दनेवा, शीशराम श्योराण, महिपाल सिंह, रामस्वरूप, सज्जाद खान, सुभाष चंद्र वर्मा, रामेश्वर लाल सैनी, सुरेश कुमार भार्गव आदि मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur