Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / शिवाजी सेवा संस्थान का रंगरुड़ौ फाग उच्छब पर निकली अनोखी बन्दोरी

शिवाजी सेवा संस्थान का रंगरुड़ौ फाग उच्छब पर निकली अनोखी बन्दोरी

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] शहर के सामाजिक एवं सांस्कृतिक सरोकारों की अग्रणी संस्था शिवाजी सेवा संस्थान की ओर से होली पर्व के उपलक्ष में 4 दिवसीय कार्यक्रम के अन्तर्गत आज बुधवार तीसरे दिन शिवाजी सेवा संस्थान बगीची से अनोखी बन्दोरी को हरी झंडी दिखाकर पालिकाध्यक्ष अर्चना हैमन्त सारस्वत, पूर्व पालिकाध्यक्ष लिट्टूकलपनाकातं व संस्थान अध्यक्ष किशोरीलाल बील ने रवाना किया। अनोखी बन्दोरी में अघोरी चंचल नाथ टिला, महामंडलेश्वर किन्नर अखाड़ा, महाकाल की आरती करते शिवभक्त, कुमार विश्वास का व्यासपीठ से राम कथा, आ जी एस टी फर्म रहे आकर्षकण का केंद्र रहे। वहीं बन्दोरी में चंग मंडली फाल्गुनी गीतों के साथ, डिजे पर थिरकते युवा, पाबूजी की फड़, शिव पुराण कथा, 99 हूरें से मुलाकात, शिव दरबार, राम दरबार, नाचते बंदर का समुह, राम लक्ष्मण घोड़े पर सवार सहित कई झांकीया देखने के लिए उमड़ी हजारों की भीड़ के लिए आकर्षकण का केंद्र रही। दूसरी ओर दर्जनों रोचक स्वांग के साथ कालाकरों द्वारा आकर्षक प्रस्तुतियां बाजार में प्रतिक्षा में खड़े हजारों लोगों का ध्यान आकर्षित किया।शहर के प्रमुख बाजारों से निकलने वाली बन्दोरी का लोगो ने जगह जगह पानी, चाय व ठंडे पेय के साथ स्वागत किया।बन्दोरी में बनवारीलाल महेरीवाल , शंकरलाल गुरावा, मुरलीधर मंडगिरा, भाजपा नेता अरविंद इन्दौरिया, भरत सैनी, रामोतार बुबना, सुरेश मुरारका, संजय भोजक, गोविन्दप्रसाद सोनी, बनवारीलाल बील, मनोज जोशी, कुनाल व्यास, अशोक वर्मा, रामोतार नोखवाल, सुभाष वर्मा, केशव परोहित, रामावतार नौहाल सुरेन्द्र नौहाल, बनवारी स्वामी, महावीर पीपलवा, गणेश सोनी, पवन सोनी, कोटिल्य पारीक, रामावतार धानुका, प्रकाश प्रजापत सहित सैकड़ों गणमान्यजन उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur