Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / श्रमिक कल्याण योजनाओं को तत्परता से लागू करें प्रशासन – सांसद राहुल कस्वां

श्रमिक कल्याण योजनाओं को तत्परता से लागू करें प्रशासन – सांसद राहुल कस्वां

चूरू सांसद  राहुल कस्वां ने श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं के तत्काल क्रियान्वयन एवं श्रमिकों की समस्याओं के स्थाई समाधान हेतु श्रम विभाग एवं विकास अधिकारियों को आपसी सामान्जस्य के साथ गतिशील कार्य करने के लिए निर्देशित किया।  कस्वां ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित अटल सेवा केन्द्र में जनसुनवाई करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले में श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित विषयों के निस्तारण को गति दी जावें, ताकि आम श्रमिक को परेशानी से बचाया जा सके। उन्होंने श्रम कल्याण योजनाओं के लम्बित आवेदनों को सूचीबद्ध कर जल्द निस्तारित करने के लिए समस्त विकास अधिकारियों एवं जिला श्रम विभाग को तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur