Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Churu News : वन विभाग ने 2 ट्रैक्टर लकड़ी सहित जब्त किए

,

Churu News : वन विभाग ने 2 ट्रैक्टर लकड़ी सहित जब्त किए

बिना परमिट हरी लकड़ी परिवहन पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 क्विंटल लकड़ी जब्त

Forest department seizes tractors carrying illegal green wood in Sidhmukh

सादुलपुरवन विभाग राजगढ़ ने हरे पेड़ों की अवैध कटाई और लकड़ी परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सिद्धमुख क्षेत्र से दो ट्रैक्टर जब्त किए हैं। दोनों ट्रैक्टरों में बिना परमिट हरी गीली लकड़ी भरी हुई थी।

वन विभाग ने मौके से करीब 100 क्विंटल हरी लकड़ी बरामद की है।

हरे पेड़ काटे जाने की मिली थी सूचना

जानकारी के अनुसार फॉरेस्टर गार्ड सुरेन्द्र सिंह राठौड़ को सूचना मिली थी कि धानोठी बड़ी, दुमकी और न्यांगल क्षेत्र के आसपास अवैध रूप से हरे पेड़ काटे जा रहे हैं।

सूचना के बाद वन विभाग की टीम ने पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई की।

मौके पर मिले लकड़ी से भरे ट्रैक्टर

वन विभाग की टीम ने दबिश देकर दो ट्रैक्टरों को पकड़ा, जिनमें बड़ी मात्रा में हरी लकड़ी भरी हुई थी।

पूछताछ के दौरान ट्रैक्टर चालक लकड़ी परिवहन से संबंधित कोई वैध परमिट या लाइसेंस पेश नहीं कर सके।

इसके बाद वन विभाग ने वन अधिनियम के तहत दोनों ट्रैक्टर जब्त कर लिए और उन्हें वन विभाग कार्यालय राजगढ़ में खड़ा करवाया गया।

इन अधिकारियों ने निभाई भूमिका

यह कार्रवाई फॉरेस्टर गार्ड सुरेन्द्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में की गई।

टीम में शामिल रहे:

  • फॉरेस्टर गार्ड श्यामलाल
  • फॉरेस्टर गार्ड संजय
  • कैटल गार्ड राजेन्द्र डूडी

सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

पर्यावरण संरक्षण को लेकर अपील

फॉरेस्टर गार्ड सुरेन्द्र सिंह राठौड़ ने कहा कि हरे पेड़ों की कटाई गंभीर अपराध है और इससे पर्यावरण तथा भूजल स्तर पर बुरा असर पड़ता है।

उन्होंने कहा कि बिना परमिट लकड़ी काटने और परिवहन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur