Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / श्री बालाजी गौशाला संस्थान का रजत जयंती महोत्सव,तैयारियां हुई शुरू

,

श्री बालाजी गौशाला संस्थान का रजत जयंती महोत्सव,तैयारियां हुई शुरू

स्वामी रामभद्राचार्य करेंगे रामकथा का वाचन

51 फुट लंबी बालाजी की मूर्ति का भी करेंगे लोकार्पण

सुजानगढ़, [सुभाष प्रजापत ] सिद्धपीठ सालासर बालाजी धाम की श्री बालाजी गौशाला संस्थान के 23 जुलाई को पच्चीस वर्ष पूरे होने पर रजत जयंती महोत्सव मनाया जाएगा। महोत्सव का मुख्य आकर्षण स्वामी श्री रामभद्राचार्य महाराज की राम कथा होगी। जो 18 जुलाई से 26 जुलाई तक चलेगी। 18 जुलाई को ही यहां स्थापित की गई हनुमानजी की 51 फुट की भव्य प्रतिमा का अनावरण भी स्वामी रामभद्राचार्य करेंगे। इस दौरान गौशाला परिसर में प्रतिदिन सुबह श्री अतिरुद्र हनुमान महायज्ञ भी चलेगा। श्री बालाजी गौशाला संस्थान के अध्यक्ष रविशंकर पुजारी ने बताया कि 18 जुलाई को बालाजी मंदिर से गौशाला तक हाथी घोड़ा पालकी, बैंड बाजों और झांकियों के साथ विशाल कलश यात्रा निकाली जाएगी। रामकथा और महायज्ञ के कार्यक्रम में देश भर से कई नामी-गिरामी संत भी भाग लेंगे। साथ ही 23 जुलाई को ख्यातिनाम कलाकारों के द्वारा भजन संध्या का कार्यक्रम होगा। इस बड़े आयोजन को लेकर सालासर के ग्रामीण और पुजारी परिवार जोर शोर से लगे हैं। प्रशासन ने भी आयोजन को लेकर सुरक्षा की दृष्टि से तैयारियां शुरू की है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur