रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] चूरू रोड़ स्थित चौथूराम शिवभगवान कम्मा के नोहरे में चल रही जनता रामलीला में मंगलवार की रात केवट द्वारा नैया पार, भरत मिलाप, पंचवटी में शूपर्णखा की नाक काटना, खर दूषण वध, सीता हरण, जटायू मरण की लीला का मंचन किया गया। कमेटी के महामंत्री नरेश शर्मा ने बतया कि राम का कमल महर्षि, लक्ष्मण का राकेश कम्मा, सीता का रवि भार्गव, रावण का मयंक ताम्रायत, भरत का देवेन्द्र कम्मा, शत्रुध्न का देवेश महर्षि, मल्लाह का बालकृष्ण कम्मा, निषाद भरत पीपलवा, शूपर्णखा का गजानन्द गहलोत, खर का जयंत ताम्रायत, दूषण मुकेश पारीक, जटायू का भूवनेश रिणवां सहित कई कलाकारों ने अपने अभिनय पर दर्शकों की खूब तालियां बटौरी। लीला के मंच पर विष्णु एंड पार्टी के कलाकारों की कोमेडी पर उपस्थित दर्शक अपनी हंसी रोक नहीं पाए। लीला का संचालन प्रदीप कुमार व वेदप्रकाश महर्षि ने संयुक्त रूप से किया। जनता रामलीला कमेटी के मंच पर कमेटी के सदस्य अनिल कुमार बंसीवाल के आकस्मिक निधन पर कमेटी कार्यकर्ताओं में बंसीवाल के चित्र पर पुष्प चढ़ा कर श्रदांजलि दी।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / जनता रामलीला के मंच पर सीता हरण, जटायू मरण की लीला का मंचन
जनता रामलीला के मंच पर सीता हरण, जटायू मरण की लीला का मंचन




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।