Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / कौशल विकास प्रशिक्षण एवं अभिरूचि प्रशिक्षण शिविर 17 मई से

कौशल विकास प्रशिक्षण एवं अभिरूचि प्रशिक्षण शिविर 17 मई से

स्वावलम्बन, स्वरोजगार एवं खाली समय के सदुपयोग की दृष्टि से

चूरू, बालक-बालिकाओं में श्रम के प्रति निष्ठा, आत्मविश्वास, स्वावलम्बन, स्वरोजगार एवं खाली समय के सदुपयोग की दृष्टि से राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड, जिला मुख्यालय, चूरू के तत्वावधान में ग्रीष्मकालीन कौशल विकास प्रशिक्षण एवं अभिरूचि शिविर का आयोजन 17 मई से 25 जून 2022 तक मैरीगोल्ड वल्र्ड सी. सै.स्कूल, गढ़ के पीछे, चूरू में किया जाएगा। जिला संगठन आयुक्त, स्काउट महिपाल सिंह तंवर ने बताया कि इस शिविर में विद्युत कार्य, पेंटिंग, रैग्जीन कार्य, साज सज्जा व मेहन्दी, इलेक्ट्रोनिक्स, मोबाईल रिपेयरिंग, डॉल मेकिंग, संगीत, नृत्य, नाटक, अभिनय, गायन, कुकिंग, मेक्रम वर्क, उद्योग कार्य, ज्वैलरी मेकिंग, सिलाई, कम्प्यूटर, ब्यूटीशियन, सॉफ्ट टॉयज आदि के प्रशिक्षण प्रदान किये जाएंगे। साथ ही शिविर में जीवनोपयोगी वार्ताएं, पर्यावरण, साक्षरता, नशा मुक्ति, एड्स जन चेतना, वृद्ध व विकलांग कल्याण, रेलवे प्राथमिक सहायता, यातायात, बैंक, विधिक सहायता आदि की जानकारियां भी प्रदान की जाएंगी। इन शिविरों के माध्यम से बालक-बालिकाओं का सर्वांगीण विकास होगा। अतः लोगों को चाहिए कि वे अपने बालक-बालिकाओं को इन शिविरों में प्रवेश दिलाकर समय का लाभ उठाएं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur