Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / पिकअप गाड़ी में हरियाणा से डीजल और पेट्रोल की तस्करी, डीजल और पेट्रोल जब्त

पिकअप गाड़ी में हरियाणा से डीजल और पेट्रोल की तस्करी, डीजल और पेट्रोल जब्त

तारानगर, [सुभाष प्रजापत ] पिकअप गाड़ी में हरियाणा से डीजल और पेट्रोल की तस्करी करने के मामले में पुलिस ने पिकअप गाड़ी सहित डीजल और पेट्रोल जब्त किया है। तारानगर डीएसपी मिनाक्षी के नेतृत्व में भालेरी पुलिस ने यह कार्रवाई की है।डीएसपी मिनाक्षी ने बताया- गश्त के दौरान भालेरी पुलिस ने एक पिकअप से दो ड्रमों में 330 लीटर पेट्रोल और 270 लीटर डीजल जब्त किया है। उन्होंने बताया- पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डीजल-पेट्रोल व पिकअप गाड़ी को जब्त कर लिया है। डीएसपी मिनाक्षी ने बताया कि उक्त पेट्रोल व डीजल की तस्करी हरियाणा से राजस्थान में बेचने के लिए की जा रही थी। पुलिस ने कार्रवाई कर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस लागतार मामले की जांच कर रही है।उन्होंने बताया कि पुलिस के द्वारा लगातार ऐसी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने बताया कि तारानगर क्षेत्र में कड़ी नाकाबंदी करवाई जा रही है। पुलिस ने पिकअप सहित तीनों ड्रमों को भी जब्त करने की कार्रवाई की है। डीएसपी ने बताया कि एसपी के निर्देश पर लगातार ऐसी कार्रवाई जारी है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur