Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / चूरू जिले में अब तक 1684138 गारंटी कार्ड इश्यू

चूरू जिले में अब तक 1684138 गारंटी कार्ड इश्यू

बुधवार को विभिन्न स्थानों पर हुए 81 कैंपों में 22347 को जारी हुए मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड, अब तक 353861 परिवार लाभान्वित

चूरू, राज्य सरकार की विशेष पहल पर हो रहे महंगाई राहत कैंपों का भरपूर लाभ जिले के लोगों को मिल रहा है। चूरू जिले में अब तक 16 लाख 84 हजार 138 गारंटी कार्ड विभिन्न योजनाओं में जारी हो चुके हैं, जिनमें कुल 353861 परिवार लाभान्वित हुए हैं। बुधवार को जिले में विभिन्न स्थानों पर आयोजित 81 कैंपों में 22347 पंजीयन हुए, जिस पर लाभार्थियों को मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड जारी किए गए। बुधवार को 5038 परिवार इन कैंपों में लाभान्वित हुए।

जिला कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग ने बताया कि बुधवार को इंदिरा गांधी गैस सब्सिडी योजना में 1562, प्रतिमाह 100 यूनिट बिजली फ्री योजना(घरेलू) में 2720, किसानों को प्रतिमाह दो हजार यूनिट बिजली फ्री योजना में 164, अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना में 3015, महात्मा गांधी नरेगा में 2219, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 25, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 1707, मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना में 3373, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 3781 तथा मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 3781 रजिस्ट्रेशन किए गए हैं। बुधवार को 47 ग्रामीण तथा 34 शहरी कैंप आयोजित किए गए।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur