Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना लाभार्थी उत्सव मंगलवार को

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना लाभार्थी उत्सव मंगलवार को

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से करेंगे सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों से संवाद,

बटन दबाकर डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों के खाते में हस्तांतरित करेंगे बढ़ी हुई पेंशन राशि

चूरू, जिला मुख्यालय स्थित मातुश्री कमला गोयनका टाउन हॉल में मंगलवार, 11 जुलाई को सवेरे 11 बजे राज्य सरकार की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का जिला स्तरीय लाभार्थी उत्सव आयोजित किया जाएगा। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक अरविंद ओला ने बताया कि राज्य स्तरीय लाभार्थी उत्सव से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़कर महंगाई राहत कैंपों में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत गारण्टी कार्ड प्राप्त करने वाले जिले के पेंशनरों के साथ संवाद करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री गहलोत बटन दबाकर डीबीटी के माध्यम से पेंशनरों को मई माह से बढ़ी हुई पेंशन राशि हस्तांतरित करेंगे। लाभार्थी उत्सव में जिला कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजा के लाभार्थी मौजूद रहेंगे।

उन्होंने बताया कि जिले में बढ़ी पेंशन राशि प्राप्त करने हेतु कुल 1लाख 96 हजार 39 पात्र पेंशनरों में से 1 लाख 63 हजार 763 पेंशनरों के द्वारा महंगाई राहत कैम्पों में बढ़ी पेंशन राशि प्राप्त करने हेतु रजिस्ट्रेशन करवाया जा चुका है।

ओला ने बताया कि मुख्यमंत्री बजट घोषणा वर्ष 2023-24 के अनुसार सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनान्तर्गत लाभ प्राप्त कर रहे वृद्धजन, विधवा, परित्यकता, तलाकशुदा, एकलनारी इत्यादि की न्यूनतम पेंशन राशि 750 रुपए से बढ़ाकर 1000 रुपए तथा 75 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनरों की न्यूनतम पेंशन राशि 1500 रुपए कर दी गई है। साथ ही 75 वर्ष से अधिक पेंशनरों की पेंशन राशि में प्रति वर्ष 15 प्रतिशत का इजाफा भी किया जाएगा, जिससे लगभग 4 वर्षों में पेंशनरों की पेंशन राशि दोगुना तक हो जाएगी। राज्य सरकार के इस फैसले से सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनान्तर्गत लाभ प्राप्त कर रहे वृद्धजनों, विधवा, परित्यकता, तलाकशुदा, एकलनारी हित लाभार्थियों में खुशी का माहौल है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur